देसी अवतार में नजर आईं अभिनेत्री रुबीना

Read Time:3 Minute, 9 Second

छोटी बहू से घर -घर पहचान बनाने वाली टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पर इस बार रुबीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है। अभिनेत्री की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “साड़ी के बारे में कुछ खास है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता”। इस फोटोशूट में रुबीना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसपर अलग-अलग रंगों में डिज़ाइन बने हुए हैं। साड़ी के साथ रुबीना ने शर्ट डिज़ाइन वाला ब्लाउज पहना हुआ है।

रुबीना दिलैक अपने इस देसी अवतार में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को भी उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है और उनकी इन तस्वीरों को लोग जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी अपनी पत्नी के देसी अवतार को देखकर खुद रोक नहीं पाए और आँखों में दिल वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन कमेंट किया। तस्वीरों को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

रुबीना दिलैक ने शो छोटी बहू से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान हासिल की। इसके बाद अभिनेत्री कई धारावाहिकों में नजर आयी पर उन्हें अपने पहले शो जितनी सफलता नहीं मिली। इसके बाद रुबीना कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाती नजर आयी थी। शो में रुबीना के किरदार को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अक्टूबर 2020 में बिग बॉस 14 के घर में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया और और विजेता बनकर उभरीं। अभिनेत्री जल्द ही हिंदी फिल्म अर्ध से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में रुबीना के अलावा हितेन तेजवानी और अभिनेता राजपाल यादव भी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *