‘पद्मश्री’ से सम्मानित 126 साल के स्वामी शिवानंद

Read Time:3 Minute, 31 Second

अक्षय कुमार खुद बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से एक माने जाते हैं और अनुशासित जीवन जीने के लिए मशहूर हैं। अक्षय ने योग गुरु स्वामी शिवानंद की सेहत पर खुशी जतायी है। अक्षय इन दिनों बच्चन पांडेय के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शामिल हैं। 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस कई यंग एक्टर्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं, मगर खुद अक्षय 126 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद की फिटनेस के मुरीद हो गये हैं, जिनका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इन्हीं में स्वामी शिवानंद भी शामिल हैं, जिन्हें योग के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वीडियो में स्वामी शिवानंद पुरस्कार लेने अकेले आते हुए नजर आ रहे हैं।

सवा सौ साल की उम्र में स्वामी शिवानंद को बिना किसी सहारे के खुद तेज कदमों से चलते देख अक्षय भी हैरान रह गये और वीडियो शेयर करने से खुद को रोक ना सके। अक्षय ने लिखा- यह 126 साल के हैं और कितनी शानदार सेहत है। अनेक-अनेक प्रणाम स्वाी जी। यह वीडियो देखकर मन खुश हो गया।

वैसे, बॉलीवुड में अक्षय एक अनुशासित जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने के मशहूर हैं। वो खुद इंटरव्यूज में बताते रहे हैं कि बॉलीवुड पार्टियों में नहीं जाते। हफ्ते में 6 दिन काम करके एक दिन ऑफ रखते हैं।

बता दें, अक्षय की फिल्म बच्चन पांडेय इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर गदर काटे हुए है। बच्चन पांडेय कॉमेडी-एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

इसके बाद अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *