रुबीना दिलैक का देसी अंदाज, पति ने दी ऐसी प्रतिक्रिया - Uttarakhand Samachar

रुबीना दिलैक छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी बहू बनकर की लेकिन बिग बॉस के बाद वह छोटे परदे की बॉस लेडी बन चुकी हैं। रुबीना दिलैक जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं वह तुरंत ही वायरल हो जाती है।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। छोटी बहू से घर -घर में लोकप्रिय हुईं रुबीना दिलैक के व्यक्तित्व को कलर्स के विवादित शो बिग बॉस में खूब पसंद किया गया था। यहां से ही उनकी प्रशंसकों की लिस्ट में काफी इजाफा हुआ था।

रुबीना दिलैक टेलीविजन की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो देसी हो या फिर वेस्टर्न हर लुक को बड़ी ही खूबसूरती से कैरी करती हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जिसे देखने के बाद अभिनव शुक्ला ने भी प्रतिक्रिया दी।

रुबीना दिलैक का दिखा देसी अंदाज

रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में बॉस लेडी रुबीना ने व्हाइट रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। जिसके साथ उन्होंने शर्ट ब्राउज पहना है, जो बैक से कवर्ड है और आगे से बंधा है। अपने साड़ी लुक के साथ रुबीना दिलैक ने कानों में गोल्डन रंग के झुमके और गले में हार पहना है।

इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को पोनी किया है और माथे पर ब्लैक रंग की छोटी सी बिंदी लगा रखी है। उनका ये पूरा लुक काफी खूबसूरत है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, ‘साड़ी के बारे में कुछ खास है, जिसे आप बिलकुल भी नजर अंदाज नहीं कर सकते।

पति अभिनव शुक्ला ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

रुबीना दिलैक की यह तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। लेकिन यह तस्वीर जिसे सबसे ज्यादा पसंद आई वह हैं उनके पति अभिनव शुक्ला। रुबीना दिलैक की इन खूबसूरत तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अभिनव शुक्ला ने आई हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। उनके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘साड़ी में आप बहुत ही खूबसूरत लगती हैं’।

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही हैं’। अन्य यूजर ने रुबीना के लिए गाने के लिरिक्स लिखते हुए कमेंट किया, ‘मेरी जान, मेरी जान, मेरी जान’। रुबीना दिलैक के इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख 24 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

छोटे परदे की हैं बॉस लेडी

रुबीना दिलैक को फैंस बहुत पसंद करते हैं। उन्हें छोटे परदे की बॉस लेडी भी कहा जाता है। रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आए शो ‘छोटी बहू’ से की थी। अपने पहले ही शो से वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थीं। इस शो के बाद उन्होंने कई शोज में काम किया.

हालांकि उन्हें वह पहले वाली सफलता नहीं मिली। इसके बाद रुबीना ने ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ शो में किन्नर की एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई उन्हें इस शो में काफी पसंद किया गया। कई टीवी शोज और रिएलिटी शोज का हिस्सा बनने के बाद अब रुबीना दिलैक फिल्म ‘अर्घ’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *