शहनाज़ गिल का बॉलीवुड में डेब्यू जल्द
शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी है! जो लोग एक्ट्रेस के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल जल्दी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वे जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी।
रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से होने वाला है। हालांकि, इस फिल्म में शहनाज गिल लीड एक्ट्रेस नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म में आयुष शर्मा की एंट्री हुई है।
इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि शहनाज कभी ईद कभी दिवाली की कास्ट में शामिल हो गई हैं। हालांकि अभी उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर यह खबर सच हुई तो सलमान खान और शहनाज गिल के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।
आपको बता दें कि शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। उन्होंने बिग बॉस 13 से घर घर में काफी लोकप्रियता हासिल की। यहीं पर उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
More Stories
दर्शकों को कभी हल्के में नहीं लेते नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मुंबई: बॉलीवुड के सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह अपने दर्शकों को कभी हल्के में नहीं लेते...
अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाईल्स को लेकर किया यह कमेंट
द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए लगभग दो हफ्ते हो गये हैं। फिल्म ने अबतक 200 करोड़ से ज्यादा की...
देसी अवतार में नजर आईं अभिनेत्री रुबीना
छोटी बहू से घर -घर पहचान बनाने वाली टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों सोशल मीडिया पर...
रुबीना दिलैक का देसी अंदाज, पति ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रुबीना दिलैक छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी बहू बनकर की लेकिन बिग बॉस...
‘पद्मश्री’ से सम्मानित 126 साल के स्वामी शिवानंद
अक्षय कुमार खुद बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से एक माने जाते हैं और अनुशासित जीवन जीने के लिए...

Average Rating