प्यार का खूबसूरत संगम: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने रचाई ‘रॉयल’ शादी! उदयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर की झीलों के शहर में सात जनमों के अटूट बंधन में बंध कर अपने प्यार को नया नाम दे दिया है। 11 जनवरी को हुई यह शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि इस जोड़े ने न केवल क्रिश्चियन रीति-रिवाजों (White Wedding) से एक-दूसरे को स्वीकार किया, बल्कि हिंदू परंपराओं के अनुसार सिंदूरदान और फेरे लेकर एक नई मिसाल पेश की। चेरी रेड लहंगे में चमकीं नूपुर, हैंडसम दिखे स्टेबिन शादी की तस्वीरों में नूपुर सेनन का चेरी रेड और पीच कलर का लहंगा उनके सौंदर्य में चार चाँद लगा रहा था, वहीं सफेद शेरवानी में स्टेबिन बेन किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। वरमाला से लेकर सिंदूरदान तक की तस्वीरें यह बताती हैं कि जब दो दिल मिलते हैं, तो परंपराएं खुशियों को दोगुना कर देती हैं। यह शादी हमें सिखाती है कि प्यार ही सबसे बड़ा धर्म है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation छठे दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल इंटीमेसी और सेल्फ लव पर बोलीं गीता कपूर—’क्या आप नहीं करते? फिर मेरे लिए ये टैबू क्यों?’