नैनीताल: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल में हैं। वह अपनी आगामी फिल्म ‘PN 36’ की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। नैनीताल पहुंचने के बाद अभिनेत्री ने सबसे पहले मां नयना देवी मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में जाह्नवी कपूर की मौजूदगी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं के बीच उन्हें देखने की उत्सुकता बढ़ गई और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। नंगे पैर मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर जानकारी के अनुसार, जाह्नवी कपूर रविवार को नैनीताल पहुंचीं। दोपहर करीब 12:45 बजे वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ नंगे पैर पैदल चलकर मां नयना देवी मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। अभिनेत्री ने मंदिर में करीब 15 मिनट बिताए। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। पूजा-अर्चना के बाद जाह्नवी कपूर वहां से वापस लौट गईं। नैनीताल की खूबसूरती ने भी जीता दिल फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं जाह्नवी कपूर ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता की भी तारीफ की। पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर नैनीताल एक बार फिर फिल्मी सितारों की मौजूदगी को लेकर चर्चा में है। ‘PN 36’ में रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ गुप्ता भी आएंगे नजर जाह्नवी कपूर अपनी आगामी थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘PN 36’ की शूटिंग के लिए नैनीताल आई हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है। इस तरह नैनीताल में फिल्म की शूटिंग के बीच जाह्नवी कपूर का मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन करना चर्चा का विषय बन गया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड वन विभाग में IFS अधिकारियों के बीच विवाद, संजीव चतुर्वेदी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें, 3,704 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा; 19 पुल भी बनाए जाएंगे