बंगला पोखरा के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मजदूरों की मौके पर मौत
बिहार:- मधुबनी जिले में ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव की है। उत्तरवारी टोला स्थित बंगला पोखरा के निकट जहीर मलमली के घर से मुख्य सड़क से मोहम्मद नजमी के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क में मो. रजी अहमद के घर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लोड कर रहा था।
बता दें कि उसी समय पीसीसी ढलाई सड़क धंस गई, जिससे ट्रैक्टर पोखरे में पलट गया। जो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरा। बगल चलते राहगीर मलमल निवासी मो. खलील का दामाद मो. आलम (45) जो रहिका थाना के लखसारी निवासी और उसका पोता शकीर (10) की मौत हो गई। मृतक दो दिन पूर्व अपने ससुराल मलमल आया था।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कलुआही थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सीओ मुकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर उपस्थित सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। समझाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा रहा है। शव को मृतक के परिजन अपने साथ अपने घर ले गए। जहां कफन-दफन की प्रतिक्रिया की जा रही है।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating