देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून और बागेश्वर में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा करने का आग्रह किया है। देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और बागेश्वर में आज कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान बारिश का दौर तीव्र से अति तीव्र रहने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 10 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार कम मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, बाढ़ और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। प्रशासन और मौसम विभाग ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है। देहरादून-बागेश्वर में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बुधवार 5 अगस्त को बागेश्वर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। देहरादून जिले में भी मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी रखी गई है। प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। CM धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके साथ ही SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन को किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों और चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के साथ-साथ पर्यटकों और चारधाम यात्रियों से भी मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने को कहा है। लोगों को नदी-नालों, जलभराव वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों और यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन Dharali Disaster 2025: एक झटके में उजड़ा था कस्बा, सरकार-प्रशासन के प्रयासों से फिर बसा