हिमाचल प्रदेश:- गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में भी आग की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 9 दिनों में वन विभाग के 7 सर्कलों में जंगलों में आग लगने की 15 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 113.85 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल कर राख हुई है। वन विभाग के अनुसार 1 से 9 अप्रैल के बीच में बिलासपुर वन सर्कल मेंa जंगलों में आग लगने की तीन घटनाएं दर्ज की गई है। धर्मशाला वन सर्कल में तीन, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में एक, मंडी में एक, नाहन में एक, शिमला में दो और सोलन सर्कल में एक घटना आग लगने की दर्ज की गई है। आग लगने से बिलासपुर सर्कल में 30 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है। धर्मशाला सर्कल में 3.5 हेक्टेयर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 10 हे क्टेयर, मंडी में 54 हेक्टेयर, नाहन में 8 हेक्टेयर, शिमला में 3.35 हेक्टेयर, सोलन में 5 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है। वनों में आग लगने के लिए अप्रैल से जुलाई तक समय अति संवेदनशील माना जाता हैं। इन्हीं माह में वनों में आग लगने की करीब 70 प्रतिशत घटनाएं दर्ज की जाती हैं। वन विभाग के अनुसार पिछले समर सीजन में वनों में आग लगने की 2,410 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इनमें 30,788 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई थी। वन विभाग की ओर से हर साल जंगलों की आग को रोकने के लिए कई दावे किए जाते हैं, लेकिन वन विभाग के आंकड़ों को ही देखा जाए तो पिछले कुछ साल से आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बनखंडी में चिड़ियाघर और धर्मशाला में मुख्यालय, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा हिमाचल सरकार का बड़ा कदम, आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में किया जाएगा मर्ज