सीएम पुष्कर सिंह धामी का वक्फ विधेयक पर बयान: नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता
देहरादून:- वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास हो गया है, राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। राज्यसभा में बिल पर 14 घंटे से ज्यादा चर्चा के बाद देर रात 2.32 बजे राज्यसभा से वक्फ विधेयक पारित हो गया, इसी तरह लोकसभा में भी 12 घंटे की चर्चा के बाद बुधवार देर रात बिल पास हुआ। देर रात 1.56 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिल के पास होने का ऐलान किया, बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े।दोनों सदनों में बिल पास होने के बाद अब सियासी गलियारों में बयानबाजी शुरू हो गई है, इसी कड़ी में सीएम धामी का बयान सामने आया है।
वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित होने पर सीएम ने कहा कि यह विधेयक पारदर्शिता, न्याय और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लाया गया है। इसके लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर रोक लगेगी, जिससे भूमि एवं संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और वे समाज के व्यापक हित में उपयोग किए जाएं।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating