उत्तराखंड सरकार जल्द ही राज्य में एंटी ड्रग टास्क फोर्स का करेगी गठन , शीघ्र अधिसूचना जारी
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयी है, जिसका फायदा प्रदेशवासियों को मिलेगा इस बजट सत्र में कुछ ऐसी योजनाओं हैं, जो गरीब और मध्यम परिवार को राहत देती नजर आ रही है, वहीं उत्तराखंड सरकार जल्द ही राज्य में एक एंटी ड्रग टास्क फोर्स का गठन करेगी, विधानसभा बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में घोषणा की कि सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।
जुलाई तक डिजिटल राशन कार्ड देने का निर्णय
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह तक डिजिटल राशन कार्ड देने का भी निर्णय लिया है, बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस साल जुलाई के अंत तक सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड दिए जाएंगे, एक सवाल के जवाब में रेखा आर्य ने बताया कि डिजिटल कार्ड परियोजना पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है, उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोविड के कारण देरी हुई, उन्होंने कहा कि इसी साल जुलाई के अंत तक सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड दे दिए जाएंगे।

More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating