पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन चौक तक विरोध रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के बाद प्रदर्शनकारी वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह योजना युवाओं के भविष्य और सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक है। रैली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी, प्रदेश पूर्व सैनिक कांग्रेस अध्यक्ष राम रतन नेगी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सत्ता में आने पर योजना समाप्त करने का दावा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अग्निवीर योजना सैनिकों के सम्मान और सेना की पारंपरिक भर्ती प्रणाली के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप था कि इस व्यवस्था से युवाओं के रोजगार और सेना की दीर्घकालिक संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नेताओं ने कहा कि यदि भविष्य में कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर पहले की नियमित सैन्य भर्ती व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने और पारंपरिक भर्ती प्रक्रिया को फिर से लागू करने की मांग दोहराई।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating