नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है, वहीं आज उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में इकट्ठा होकर राजभवन कूच किया, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, और कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार ईडी का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया भाजपा नुपूर शर्मा का मामला दबाने के लिए कांग्रेसियों पर शिकंजा कस रही है, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस को दबाव बनाने के लिए भेजा गया, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनों के साथ अभद्रता किए जाने के साथ ही मातृशक्ति का भी अपमान किया गया है, उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा व्यंग कहा कांग्रेस को बजट निराशाजनक ही लगने वाला है उत्तराखंड सरकार जल्द ही राज्य में एंटी ड्रग टास्क फोर्स का करेगी गठन , शीघ्र अधिसूचना जारी