बेतिया में पुलिस मिली बड़ी सफलता,पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर की छापामारी

Read Time:4 Minute, 51 Second

बिहार:-  बेतिया में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापामारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस टीम ने 16 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, बेतिया में यह खेल पिछले दो साल से चल रहा था। ऑर्केस्ट्रा संचालक अलग-अलग जिलों में इन लड़कियों को डांस कराने के नाम पर भेजता था। दो घंटे तक डांस करवाने के बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे। जो लड़की इसके लिए मना करतीं थीं, उनके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले की जानकारी मिशन मुक्ति फाउंडेशन को पिछले एक साल से मिल रही थी। लेकिन वे यहां तक पहुंच नहीं पा रहे थे।

16 वर्षीय किरण (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसे पायल नाम की एक लड़की यहां लेकर आई थी। उसने मेरी मम्मी से कहा कि इससे डांस करवाएंगे। इसे बहुत पैसे मिलेंगे। पैसों के लालच में मेरी मां ने 10 हजार में मुझे बेच दिया। साथ ही मेरी छोटी बहन को भी पांच हजार रुपये में बेच दिया। मेरे साथ रामसागर नामक व्यक्ति ने गलत काम किया है। उसने दो और लड़कों से गलत काम करवाया है।

पीड़िता ने आगे बताया कि ऑर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर यहां लाए थे। ये लोग हमारे कमरे में लड़कों को भेजते हैं। इसमें मेरे माता-पिता भी शामिल हैं। मेरे पेट में अभी रामसागर नाम के शख्स का बच्चा है। इसमें दो लड़कियों की मां ने 10 और पांच हजार में ऑर्केस्ट्रा संचालक को बेच दिया था। वहीं, कुछ लड़कियों को उनके दोस्तों ने पैसे की लालच में फंसाकर ऑर्केस्ट्रा में धकेल दिया था। बताया जा रहा है कि 14 लड़कियां पश्चिम बंगाल और दो नेपाल की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को नौतन, बैरिया और जगदीशपुर से बरामद किया गया है। दो साल से लड़कियों के साथ गंदा काम हो रहा था।

DIG हरिकिशोर राय ने 20 फरवरी को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर एक टीम बनाई। 20 फरवरी की रात दो बजे से कार्रवाई शुरू करते हुए शुक्रवार 21 फरवरी की अहले सुबह चार बजे सभी लड़कियों को बरामद किया। इसके साथ ही 10 ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली ने बेतिया के DIG हरिकिशोर राय को लेटर लिखा। 15 फरवरी तक DIG को इस लेटर के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक ने भी इसकी जानकारी DIG को दी।

वहीं, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इन 16 लड़कियों में से एक लड़की को आरोपी ने दो बार गर्भवती कर दिया। पहली बार प्रेग्नेंट होने पर आठ महीने में उसका अबॉर्शन करवाया गया। ये घटना एक साल पहले की है। उस समय लड़की की जान को जोखिम में डाल दिया गया था, लेकिन वह बच गई। दूसरी बार फिर से उसे प्रेग्नेंट कर दिया गया। फिलहाल लड़की एक महीने की प्रेग्नेंट है। इस लड़की को जिस ऑर्केस्ट्रा वाले ने खरीदा था, वो दो-तीन लड़कों से पैसा लेकर इसके साथ गलत काम करवाता था। इधर, सदर SDPO विवेक दीप ने कहा कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन के जरिए हमें जानकारी मिली कि नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया जा रहा है। हमने रात तीन बजे छापामारी की। इस दौरान 16 लड़कियों को बरामद किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *