PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात - Uttarakhand Samachar

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत का अनुभव बताया। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए बेहद खास और यादगार बताया। राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह ऐसी सुबह थी, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस दौरान उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत करने का अवसर मिला। राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अपना कीमती समय देने और उनके विचारों एवं मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए वह बेहद आभारी हैं।

उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। राघव चड्ढा की पोस्ट में मुख्य रूप से मुलाकात के अनुभव और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। इस मुलाकात को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *