टिहरी के थत्यूड़ में हुए कार हादसे में दो भाइयों में से एक की मौत, दूसरा घायल
टिहरी:- टिहरी के थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, देर रात कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास एक कार (UK09A2651) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक गंभीर सिंह(53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय बस्ती के लोगों के साथ घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृतक घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल उनके भाई को देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पंचनामा की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating