13 जून को होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधायी कार्यों की कार्यवाही हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक आहूत की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई कार्यों के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी साथ ही पक्ष एवं विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की जाएगी ।

कार्य मंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *