मंत्री महाराज- कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु कोविड का करें पालन - Uttarakhand Samachar

दो साल कोविड महामारी के कारण बाधित रही जिसके चलते इस बार उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं। इस बार की कांवड़ यात्रा का नजारा कुछ अलग होगा, इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महराज द्वारा जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *