मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा नहीं रहीं हमारे बीच बाथरूम से संदिग्ध हालत में शव मिला| - Uttarakhand Samachar

टॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर फैशन डिजाइनर 35 साल की प्रत्युषा गारिमेला शनिवार को तेलंगाना के बंजारा हिल्स अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।

शनिवार की दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां प्रत्युषा का शव बाथरूम से बरामद हुआ।

पुलिस को मौके से एक कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि प्रत्युषा ने स्टीम के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड लिया है। पुलिस सूत्रों अनुसार प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रत्युषा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। बताया गया है कि उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने आत्महत्या तो नहीं की है।

प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद और मुंबई में है। इसके अलावा प्रत्युषा इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *