हिन्दू महापंचायत पर प्रशासन ने लगाई रोक,
रूड़की: हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के विरोध में 27 अप्रैल को हिन्दू महापंचात आयेजन प्रस्तावित था। महापंचायत को लेकर सुप्रीम काट्र ने उत्तराखण्ड सरकार को हलफनामा दायर करने को कहा था जिसमें भड़काऊ भाषण पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की थी। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन परी तरह से अलर्ट है और प्रशासन ने महापंचायत पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
अब महापंचायत पर रोक लगाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है 10 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है साथ ही पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझाने में लगे हैं कि महापंचायत नहीं होगी अमन और शांति बनाए रखें।
वहींं गांव में भी दिनचर्या जारी है ग्रामीण अपने दैनिक कृषि कार्य में जुट गए हैं। डाडा जलालपुर, मानक मजरा, डाटा पट्टी, खेड़ी, शिकोहपुर और सिकरोड़ा समेत कई अन्य गांवों के मार्गों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। इन मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
आपको बता दें कि गांव में प्रशासन ने धारा 144 लगाई है जिस वजह से गांव में सन्नाटा है लेकिन स्कूल कॉलेज खुले हुए हैं। हालांकि बेहद कम संख्या में बच्चे पहुंचे हैं।गौरतलब है कि हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस की तरफ से जहां एक और सख्ती बरती गई है वहीं स्वामी दिनेश आनंद भारती के संपर्क में रहने वाले आश्रमों पर पुलिस की नजर है।
जिसमें रुड़की के टोडा एहतमाल स्थित स्वामी दिनेश आनंद का आश्रम, सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम समेत श्यामपुर और हरिद्वार के करीब पांच आश्रमों पर पुलिस की नजर है इन आश्रमों पर खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं। जीवनदीप आश्रम पर खुफिया विभाग की टीम लगाई गई है खबर है कि स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज आश्रम में नहीं हैं वह लखनऊ मे हैं।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating