एमडीडीए की शह पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण
कई बार शिकायत के बाद भी नींद से नहीं जागा विभाग
देहरादून : राजधानी देहरादून में मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है, लेकिन सरकारी और गैर सरकारी विभागों के लिए ये बातें कोई मायने नहीं रखती हैं। तकरीबन ज्यादातर विभागों में आये दिन भ्रष्टाचार के मामले देखने को मिलते हैं ।

ऐसा लगता है कि इन भ्रष्टाचारियों की रगों में भ्रष्टाचार का कीड़ा बिलबिलाता रहता है जिनको किसी का डर ही नहीं है। कई मामले ऐसे भी आये हैं कि संबंधित विभाग में अवैध कार्य की सूचना दी जायें और अधिकारी उस पर संवेदनशील न हो फिर सरकार की जीरो टालरेंस की हवा तो सरकारी मशीनरी के ऐसे ही भ्रष्टाचारी निकालने में आमादा हैं।

ऐसा ही एक मामला चन्द्रबनी सेवलाकला का है जहां सुशील खत्री नामक व्यक्ति बड़ी दबंगई से एमडीडीए के अधिकारियों को धता बताकर बैखौफ बगैर नक्शे के अवैध निर्माण करा रहा है। इस दबंग व्यक्ति की हनक एमडीडीए में साफ दिखाई देती है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद एमडीडीए के अधिकारी उसके खिलाफ कार्यवाही करने से घबरा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति अभी भी निर्माण कार्य करा रहा है जिसको देखकर यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि उक्त व्यक्ति को एमडीडीए अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating