कुलगाम में सीआरपीएफ बस पर ग्रेनेड से हमला

Read Time:1 Minute, 13 Second

जम्मू : कें में अभी भी आतंकवादियों और आतंक की दस्तक सुनाई देती रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के बराजलू इलाके से गुजर रही सीआरपीएफ की बस पर आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसारआतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही बस पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। बस में सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन के जवान सवार थे। गनीमत यह रही कि ग्रेनेड बस के करीब जमीन पर गिरकर फट गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाबल के जवान और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। आतंकी ग्रेनेड हमले के उपरांत वहां से फरार हो गए। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। हर वाहन की सघनता के साथ जांच.पड़ताल की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *