दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा: पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त - Uttarakhand Samachar

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त इस बार दिवाली से पहले आने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को इसका लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने कृषि अधिकारयों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इस महीने में सभी लाभार्थी किसानों को केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले की किस्त में देश के तकरीबन नौ करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंचीं थी।

कृषि मंत्रालय दिवाली से पहले लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि देने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने किसानों को अपना केवाईसी कराने को कहा है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार को देश के सभी कृषि अधिकारियों को संबंधित महकमे के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी देश के बहुत से लाभार्थी किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं कराई है। इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द सभी किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। आदेश के मुताबिक सभी किसानों को किसान मित्र समेत अन्य महत्वपूर्ण चैनलों के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया जा सके।

कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक डीपी सिंह कहते हैं कि किसानों को 18वीं किस्त के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी केवाईसी पूरी कर ली है। ई  केवाईसी न करने वाले किसानों को 18वीं किस्त नहीं मिल सकेगी। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को बहुत जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अभी बहुत से किसानों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। इस प्रक्रिया के तय समय में पूरा होते ही किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।

केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 17 किस्तें जारी की हैं। 17वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की निधि जारी की थी। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया था। इससे पहले 16वीं किस्त के दौरान केंद्र सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निधि जारी की थी। यह योजना केंद्र सरकार ने 2019 में शुरू की थी। जिसके तहत किसानों को हर वर्ष छह  हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *