नैनीताल जिले के कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक (UK 06 CA 8481) ने बाइक (UK 18 G 4749 बजाज CT 100) को टक्कर मार दी। हाजसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक ने बाइक सवार इंदर सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बैरिया दौलत थाना केलाखेडा ऊधमसिंह नगर और ललित सिंह (40) पुत्र बलवीर सिह निवासी ग्राम ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल को टक्कर मारी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी और पुलिस टीम ने दोनों घायलों को 108 की मदद से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मौके से दोनों वाहनों को थाने लेकर गए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सुनकुंडी के पास बस का बड़ा हादसा, खाई में गिरने से 30 लोग घायल, मची अफरातफरी राजस्थान: मेंहदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए देहरादून के परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत