मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक: संगठन की ताकत बढ़ाने पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक (सहभोज) करेंगे। इस दौरान वह संगठन को और अधिक मजबूत करने का मंत्र देंगे। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने पर जोर रहेगा।
विभिन्न शासकीय कार्यों के साथ ही संगठन के लिए भी सीएम धामी निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सातों मोर्चे भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोकसभा में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे।
प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए। कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई थी।
जपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान पहला 25 सितंबर तक चलेगा। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर सदस्यता अभियान का दूसरा चरण होगा।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating