उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बाइक सवार दंपती और बच्चों ने किया आत्महत्या का प्रयास
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के देहरादून-हाईवे पर बाइक सवार दंपती ने अपने तीन बच्चो संग जान देने का प्रयास किया। बताया गया कि बाइक रोककर दंपती ने हाईवे किनारे तीन बच्चों साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया। राहगीरों द्वारा देखे जाने पर गंभीर हालत मे सभी को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
बाइक रोकी और पति पत्नी ने बच्चों सहित किया जहरीले पदार्थ का सेवन
देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव के निकट बन रहे पुल के समीप बाइक सवार दंपती अपनी बाइक रोक कर खडे़ हुए थे। कुछ देर बाद ही दंपती सहित बच्चो की तबीयत अचानक से खराब होनी शुरू हुई और सभी उल्टियां करने लगे। माैके से गुजर रहे राहगीर ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।
राहगीरों ने देहरादून की ओर से आती एक प्राइवेट गाड़ी से सभी को नजदीकी हरोड़ा सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पर चिकित्साकों ने सभी की जांच कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
गंभीर हालत मे महिला ने बताया की उसका नाम रजनी है। वह अपने पति विकास पुत्र कर्म सिंह, बेटी परी (6),पलक(3) व बेटा विवेक डेढ़ वर्ष के साथ है। महिला ने बताया कि नन्दी फिरोजपुर के रहने वाले है।
महिला के अनुसार उन्होंने जहरीला पदार्थ इस लिए खाया है क्योंकि उनके ऊपर बहुत कर्ज है। इससे परिवार बहुत परेशान है और जान देना चाहते हैं। पांच लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
More Stories
बस्ती रहा यूपी का सबसे गर्म जिला, बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान
Uttar Pradesh Weather लखनऊ/उन्नाव: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को...
फिरोज गांधी कॉलेज में CM योगी की जनसभा, करोड़ों की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को करोड़ों रुपये...
कांवड़ यात्रा और बारिश के अलर्ट के बीच कानपुर देहात में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक स्कूल बंद
लखनऊ/कानपुर:- उत्तर प्रदेश में पिछले चार से पांच दिनों से मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार...
योगी आदित्यनाथ के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- एकरंगी क्या जानें PDA के बहुरंग
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए को लेकर दिए बयान पर तीखी...
UP Rain Update: इन 24 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों...
SSP कार्यालय से SOG तक मारपीट का आरोप, दिग्विजय भाटी ने खोला मोर्चा
मेरठ:- दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध और उससे जुड़े थप्पड़ कांड के बाद मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश...

Average Rating