पाक‘‘नाव ‘यासीन’’ से तीन करोड़ की हीरोइन जब्त

Read Time:2 Minute, 8 Second

अहमदाबाद: पाक अभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी बार्डर पार से आतंकवाद कभी समुद्र के जरिए अपनी गतिविधियों को अंजाम देता चला आ रहा है। इसी कड़ी में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता और कोस्टकार्ड के ज्वाईंट ऑपरेशन में अरब सागर की भारतीय जल सीमा जखौ के पास से 9 पाक नशे के सौदागरों के साथ 300 करोड़ रुपए की हीरोइन जब्‍त की गई।

जानकारी के मुताबिक गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते व भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त ऑपरेशन में गुजरात के समुद्र के किनारे जखौ के पास एक पाकिस्तानी बोट अल हज को घेर कर उसकी तलाशी ली जिसमें करीब 56 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया ये मादक पदार्थ हीरोइन बताया जा रहा है। एटीएस ने नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी दबोचा है।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक एटीएस व कोस्ट गार्ड ने मिलकर अरब सागर में भारतीय जल सीमा के अंदर एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा इसमें 9 लोग सवार थे। एटीएस पकड़े गए नौ पाकिस्तानी तस्करों को भी अपने साथ ले आई हैं। ‌

गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। यह सब तब हुआ जब तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा। इस नाव में चालक दल के साथ पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *