आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए अब तक 25,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रविवार को भी कई इलाकों में आग धधकती रही, जिससे कनाडा और अमेरिका के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।
मैनिटोबा में सबसे ज्यादा असर, आपातकाल घोषित
अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मैनिटोबा है, जहां पिछले सप्ताह आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। अब तक इस प्रांत से लगभग 17,000 लोगों को निकाला गया है। अल्बर्टा से 1,300 और सस्केचेवान से लगभग 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
प्राकृतिक परिस्थितियां बनीं चुनौती
सस्केचेवान के प्रीमियर स्कॉट मो ने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है और उपलब्ध संसाधन सीमित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चार से सात दिन बेहद निर्णायक होंगे। मैनिटोबा में कई जगह निकासी केंद्र स्थापित किए गए हैं। विनिपेग शहर में भी सार्वजनिक भवनों को विस्थापितों के लिए खोला गया है।
अमेरिका ने दी मदद, वायु गुणवत्ता बिगड़ी
अमेरिका ने कनाडा की मदद के लिए 150 अग्निशामकों और उपकरण भेजने की घोषणा की है। अमेरिकी कृषि विभाग की वन सेवा ने अल्बर्टा में एयर टैंकर भी तैनात किया है। वहीं, अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार रविवार को अमेरिका के नॉर्थ डकोटा, मोंटाना, मिनेसोटा और साउथ डकोटा में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई।
गौरतलब है कि कनाडा में हर वर्ष मई से सितंबर के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस बार आग की तीव्रता और दायरा असामान्य रूप से अधिक है।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
‘हम चीन के घटिया स्टील के मोहताज नहीं’: डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 50% इम्पोर्ट टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया के मोन वैली वर्क्स-इरविन स्टील प्लांट में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा...

Average Rating