हल्द्वानी से सनसनीखेज घटना की खबर मिली है। यहां एक व्यापारी नेता की पत्नी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजपुरा की गली नंबर 1 में रहने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की 4 साल पहले बरेली की रहने वाली क्षमा से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। क्षमा गुप्ता ने शनिवार को अपने कमरे में संदिग्धावस्था में पंखे से लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फांसी के फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही, मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले अक्सर मारपीट किया करते थे और उन्होंने ही उनकी बेटी को जान से मारकर फांसी पर लटका दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल निकाले गये कर्मचारियों का मुख्यमंत्री आवास कूच