रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 22 फरवरी की रात को हुई इस घिनौनी वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़िता का सगा देवर करण ही था। देवर ने साजिश रचकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
सरस मेले से लौटते वक्त रची गई साजिश
घटना 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता अपने देवर करण के साथ सरस मेले से घर लौट रही थी। एसएसपी के अनुसार, करण ने पहले ही अपने दोस्तों—राजा रस्तोगी, विशाल और अभय सक्सेना उर्फ चाइना—के साथ मिलकर पड्यंत्र रच लिया था। मोदी मैदान के पास जैसे ही वे पहुँचे, वहाँ करण के दोस्त बाइक लेकर आ गए।
ठंडी सड़क पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
आरोपियों ने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाया और सुनसान ‘ठंडी सड़क’ की ओर ले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि:
-
वारदात: वहाँ अभय सक्सेना और राजा रस्तोगी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
-
मौन सहमति: इस पूरी वारदात के दौरान पीड़िता का देवर करण और उसका दोस्त विशाल वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विरोध करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया।
पुलिस का एक्शन: 3 गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती
पीड़िता की शिकायत पर 24 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों—करण (देवर), राजा रस्तोगी और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। वहीं, चौथे आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पुलिस के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसका वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई, खुशहालपुर में आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त
देहरादून:- पछुवा देहरादून के खुशहालपुर इलाके में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ...
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर बोले गणेश गोदियाल- देश एक कानून और संविधान से चलता है
देहरादून:- हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई...
चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की संख्या ने रचा इतिहास, 50 लाख भक्त पहुंचे धाम
देहरादून:- उत्तराखंड में इस वर्ष चल रही चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा...
Surabhi Dwivedi News: जातिवाद और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पर बरसीं यूथ कांग्रेस नेता
रुद्रपुर:- उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने जातिवाद के विरोध और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो होगा आंदोलन
हल्द्वानी:- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।...
Uttarakhand Politics: लोकायुक्त पर कांग्रेस का हमला, BJP बोली- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
देहरादून:- उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में करीब 9...

Average Rating