बैकअप प्लान न होने पर मुख्यमंत्री की अफसरों को लताड़
देहरादून: उत्तराखण्ड में हो रही बिजली कटौती से उद्योगों पर असर पड़ रहा है इसको लेकर असंतोष है। व्यवसायिओं का कहना है कि बगैर बताये रोस्टिंग होगी तो निवेशकों पर प्रतिकूल असर जायेगा क्योंकि उर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास है उन्हें इस बात का संज्ञान लेना चाहिए। आज ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
उन्होंने बिजली संकट पर विभाग के बैकअप प्लान को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई। सीएम धामी ने 24 घंटे के अन्दर समस्या के समाधान के साथ अधिकारियों को आने के कड़े निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अस्थाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई, सीएम ने बताया कि ‘मैंने विभाग को ऊर्जा संकट प्रबंधन जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर हम केंद्र से बात करेंगे। मैंने लाइन लॉस होने पर और काम करने का निर्देश दिया है प्रदेश में बिजली किल्लत के बीच कटौती का सिलसिला जारी है।
बृहस्पतिवार को गांव.कस्बों में तीन घंटे तक कटौती हुई हालांकि उद्योगों को कटौती से राहत दी गई लेकिन फर्नेश उद्योगों में शाम छह बजे से कटौती शुरू हो गई। बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली किल्लत चरम पर है।यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल ने बताया कि प्रदेश में बिजली की डिमांड 44 मिलियन यूनिट तक चल रही है। इसके सापेक्ष 29 से 30 मिलियन यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। बाकी 13 से 15 मिलियन यूनिट रोजाना बाजार से खरीदनी पड़ रही है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating