सपा नेता अनवर खान ने पार्टी को बताया मुस्लिम विरोधी - Uttarakhand Samachar

रिपोर्ट- जीशान सिद्दीकी/

सैदपुर/ बदायूं / आज सैदपुर में मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा मुस्लिम समाज के बरिष्ठ नेता अनवर अली खान के नेतृत्व में दर्जनो मुस्लिम समाज के सम्मानित लोगो ने नई सपा- हुई हवा कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की गई । मुस्लिम समाज के लोगो का आरोप है कि नई सपा में मुस्लिम समाज की व आज़म खान की लगातार अनदेखी की जा रही है अखिलेश यादव मुस्लिम समाज के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है।

अनवर खान व मुस्लिम समाज के अन्य वक्ताओ ने कहा समाजवादी पार्टी अब हवा हो चुकी है पहले की समाजवादी और अब की नई समाजवादी पार्टी में ज़मीन आसमान का अन्तर है पहले वाली सपा आज़म खान और मुलायम सिंह यादव की जोड़ी वाली सपा कहलाती थी जो मुसलमानो की फ़िक्र भी करती थी और उनके मामलों में हस्तक्षेप भी करती थी । अब वाली नई सपा संघी नेताओ से भरी पड़ी है आज़म खान के लिए नई सपा ने कोई भी प्रोटेस्ट नही किया जब किसी भी यादव समाज के साथ कोई घटना घटती है तो उस यादव के समर्थन में पूरी समाजवादी पार्टी सड़को पर आ जाती है जबकि आज़म खान के मामले में ऐसा नही हुआ ।

क्योंकि वह मुस्लिम है इसलिये वह 25 महीनों से जेल में बंद है नई सपा सलमानों से वोट तो लेती है लेकिन जब मुसलमानो पर या मुसलमानो के नेताओं पर कोई मुसीबत आती है तो नई सपा के मुखिया मौन व्रत धारण कर लेते है भाजपा और नई सपा में कोई फर्क नही है दोनों एक ही सिक्कें के दो पहलू है।

इस अवसर पर अनवर अली खान, हाजी हफीज खान, परवेज खान ,साहिबे आलम, नफीस खान ,मुजीब खान, बनने बख्श, जुनैद खान ,फिरोज खान, फिरोज खान, कमाल खान ,आदिल खान ,हनीफ खान, मुजीब खान, सलमान खान ,मोहित खान शब्बू ,परवेज , नाजिम खान, अजहर खान ,गौहर अली खान, तनवीर खान ,अफजल खान, हबीब खान, अयूब खान ,,मुमताज़ खान, ओवैस कुरेशी, निसार कुरेशी ,जफर खान ,सद्दाम ,सलीम जावेद, अनसब अली , सिराज ,युसूफ सैफी नजर खान मौजूद रहे,,,,

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *