सेवा से निकाले गये फ्रंटलाईन वर्करों का सचिवालय कूच
देहरादून: देवभूमि में कोरोनकाल के दौरान रखे गये 2200 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज और सेवा विस्तार की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और उग्र कर दिया है। आज यानि शुक्रवार को उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय की तरफ कूच किया। आन्दोलनरत कर्मचारी पीपीई किट पहनकर कूच में शामिल हुए।
सचिवालय पर उन्हें रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगा दी गई थी । कर्मचारी देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, टिहरी समेत कई जिलों से यहां पहुंचे थे। आन्दोलित कर्मचारियों में स्वास्थ्य मंत्री को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। सरकार ने उन्हें समायोजन का आश्वासन दिया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लिया और उनकी मांग मंत्री और सचिव तक पहुंचाने की बात कही।
आंदोलित युवाओं ने दो दिन में अपनी समस्या का सामाधान नहीं होने पर सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार एवं प्रबंधन की उदासीनता के चलते उन्हें अब उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। हटाए गये कर्मचारी लंबे समय से अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं, वह बीमार पड़ने लगे हैं उनको आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। आईसीयू ऑपरेशन थिएटर और वार्डों की स्थिति बदहाल है घंटो तक मरीज को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating