मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 108 उत्कृष्ट छात्रों को ‘मेधावी छात्र सम्मान’ से नवाजा
देहरादून :- उत्तराखंड मेधावी सम्मान समारोह शनिवार को ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत प्रदेश के आठ टॉपर्स समेत प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन- तीन टॉपर्स को सम्मानित किया।
10वीं में इन्हें मिला सम्मान
हाईस्कूल के प्रदेश स्तरीय टॉपर्स में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत, जनता एचएसएस मनीपुर चाक रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा और एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली पौड़ी गढ़वाल के आयुष को सम्मानित किया जाएगा।
12वीं में इन्हें मिला सम्मान
समारोह में सम्मानित होने वाले प्रदेश स्तरीय इंटरमीडिएट के टॉपर्स में विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया, एचजीसी एसवीएम इंटर कॉलेज हल्द्वानी की कंचन जोशी, एपीआईसी रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी, एसवीएमआईसी ऋषिकेश के हरिश्चंद बिजल्वाण और जीजीडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आयुष अवस्थी शामिल हैं।
13 जिलों के टॉपर्स को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों के टॉपर्स शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आठ टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 108 टॉपर्स को भी मेधावी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating