शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में आमजन के ठहरने की सुविधा देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। अब यहां राज्यवासी भी ठहर सकेंगे। हालांकि, अभी आमजन के लिए दरें निर्धारित नहीं की गई हैं। जब तक दरें तय नहीं होतीं तब तक सिंगल कक्ष के लिए 2500 रुपये, डीलक्स कक्ष के लिए 3750 रुपये और डबल कक्ष के लिए 5000 रुपये शुल्क देय होगा। सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दरों पर अभी मंथन चल रहा है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 का प्रकाशन आज, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में मौजूद UPCL ने उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को दी राहत, बढ़ाए जाएंगे सुविधाएं