सर्दी का सितम जारी: पर्वतीय और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान, येलो अलर्ट - Uttarakhand Samachar

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिसंबर के आखिरी दिनों में देखने को मिलेगा।

इसके चलते पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 23.4 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 5.9 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने के आसार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *