देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का कड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया
देहरादून भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन जारी है इसी क्रम में आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए लाइव में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की गई थी दो दिनों पूर्व हुई शिकायत को जांच करने पर सही पाया गया और आज रिश्वत लेते हुए दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह जो कि दोनों ही लो में तैनात है को गिरफ्तार किया गया है यह दोनों लोग पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 रिश्वत मांग रहे थे आज ट्रैप टीम द्वारा जाल बिछाकर ₹2000 रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया की शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की ओर इशारा किया था और पीड़ित ने हेड कांस्टेबलगुरप्रीत को पैसे दिए थे लिहाजा दोनों को गिरफ्तार किया गया है
More Stories
देहरादून समेत कई जिलों में 36 BDO की नई तैनाती, शासनादेश जारी
देहरादून:- उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों (ABDO) को पदोन्नति का लाभ देते हुए खंड...
बड़ोवाला में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून:- राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में...
2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी
देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस...
उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज, नितिन नवीन के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
देहरादून:- सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में...
‘राजनीतिक फायदे के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा न दें’, हल्द्वानी विवाद पर धामी की कांग्रेस को नसीहत
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासत लगातार...
हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठक, धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
हल्द्वानी में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के...

Average Rating