जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में किया अक्षय कुमार को विश, शेयर कीं यादगार तस्वीरें

Read Time:3 Minute, 58 Second

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अक्षय के बर्थडे पर करीना कपूर से लेकर जैकी श्रॉफ तक कई सेलेब्स ने उनके साथ अपनी यादगार तस्वीरें और पोस्ट शेयर कीं। वहीं अक्षय कुमार ने भी कई शुभकामनाओं का अपने खास मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करीना कपूर और अक्षय कुमार कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अक्षय के जन्मदिन पर करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उनसे पूछा, ‘एक और गाना हो जाए?’ करीना के इस सवाल पर अक्षय ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘एक और फिल्म न हो जाए?’ दोनों कलाकारों की यह बातचीत सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आई। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी पर अक्षय के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जैकी भगनानी ने भी अक्षय कुमार को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने अक्षय की मेहनत और फिटनेस की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया। जैकी भगनानी ने कहा कि अक्षय कुमार मेहनत और फिटनेस की मिसाल हैं। उन्होंने अक्षय के आने वाले साल के लिए भी शुभकामनाएं दीं। फिल्ममेकर अहमद खान ने भी अक्षय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अक्षय के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उनके आसपास रहना हमेशा मजेदार होता है और उनसे फिट रहने के तरीके सीखने को मिलते हैं। अभिनेत्रियां राशि खन्ना और विद्या बालन ने भी अक्षय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों ने अक्षय के साथ एक डांस क्लिप शेयर की, जिसे अक्षय ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर री-शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने दोनों अभिनेत्रियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जब माहौल ‘मौजा ही मौजा’ हो तो इस बात की परवाह नहीं रहती कि आप कहां हैं।

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को भी निराश नहीं किया। सुबह से ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए जमा हुए थे। अक्षय अपने घर से बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फैंस की ओर से दिए गए तोहफों को भी स्वीकार किया। अक्षय कुमार का यह जन्मदिन उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों के लिए खास रहा। सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिलती रहीं और उनकी पुरानी फिल्मों से लेकर नए प्रोजेक्ट्स तक की चर्चा होती रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *