बड़ोवाला में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून:- राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
शिमला बाईपास रोड पर हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे युवक अपनी कजन के साथ स्कूटी से बड़ोवाला क्षेत्र स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने अचानक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई। फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
उज्जीवन बैंक में काम करता है घायल युवक
बताया जा रहा है कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने किसी व्यक्ति से विवाद या पुरानी रंजिश होने से इनकार किया है। ऐसे में बदमाशों ने किस वजह से उस पर फायरिंग की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम फायरिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और आरोपियों की पहचान से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून समेत कई जिलों में 36 BDO की नई तैनाती, शासनादेश जारी
देहरादून:- उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों (ABDO) को पदोन्नति का लाभ देते हुए खंड...
2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी
देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस...
उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज, नितिन नवीन के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
देहरादून:- सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में...
‘राजनीतिक फायदे के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा न दें’, हल्द्वानी विवाद पर धामी की कांग्रेस को नसीहत
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासत लगातार...
हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठक, धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
हल्द्वानी में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के...
हल्द्वानी में BJP की विस्तारित कार्यसमिति बैठक, पार्टी को नई दिशा देने पर मंथन
हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में पार्टी संगठन को और...

Average Rating