हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठक, धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

Read Time:3 Minute, 50 Second

हल्द्वानी में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भी इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और प्रेरणादायी अनुभव है। हेमंत द्विवेदी के मुताबिक बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा के संकल्प और उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति देने से जुड़े विषयों पर सार्थक मंथन होगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उनके अनुसार इस तरह की बैठकें संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने भी हिस्सा लिया। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहीं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कल्पना सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तथा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कुंदन परिहार और तरुण बंसल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यसमिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया जा रहा है। हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में संगठन को सर्वोपरि और राष्ट्र को प्रथम बताते हुए पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *