भद्रकाली मंदिर के पास हादसा: बस हादसे में घायल, पुलिस माैके पर - Uttarakhand Samachar

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से चंबा जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *