उत्तराखंड के मशहूर पहाड़ी सिंगर प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। उन्होंने हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर है। बता दें कि लोग प्यार प्रहलाद मेहरा को प्रहलाद दा कहकर बुलाते थे। उनके हर एक गीत में पहाड़ का वर्णन होता था। लोकगायक प्रहलाद मेहरा उत्तराखंड के संगीत जगत की मशहूर शख्सियत थे। उन्होंने उत्तराखंड संगीत जगत को कई नए-पुराने सुपरहिट गीत देकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी आवाज के लोग दिवाने थे। इसके साथ ही उनका ठेठ पहाड़ी अंदाज और उनके गीतों में पहाड़ों की बात लोगों के दिलों में घर कर जाती थी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश रैली के लिए तैयार बीजेपी कार्यकर्ता साथ ही मुख्यमंत्री धामी पहुंचे ऋषिकेश, कार्यस्थल का लिया जायजा भद्रकाली मंदिर के पास हादसा: बस हादसे में घायल, पुलिस माैके पर