कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार को रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी न्याय रैली के जरिए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के वोटरों को साधने का काम करेंगी। उनकी रामनगर में पहली जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल किया।
पीरूमदारा के किसान इंटर कालेज में प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगी। उनका हेलीकॉप्टर पीरूमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में सुबह 11:50 मिनट पर उतरेगा, उसके बाद कार से वह जनसभा स्थल तक पहुंचेंगी। यहां पर एक घंटा संबोधन करने के बाद वह लौट जाएंगी। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी जवानों ने पूरा होमवर्क कर लिया है। शुक्रवार शाम चार बजे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 10 इंस्पेक्टर, 25 एसआई, 70 से 80 सिपाही, 20 से 25 महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी, 50 से 60 रिक्रूट को बुलाया गया है।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी को सुनने को रामनगर की जनता आतूर है। ऐसे में पीरूमदारा के किसान इंटर कॉलेज में दस हजार लोगाें की भीड़ रहने का अनुमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की पांच गारंटियों के बारे मतदाताओं को जानकारी दे रही है।
प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए रामनगर पहुंची झारखंड की विधायक व कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating