प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश रैली के लिए तैयार बीजेपी कार्यकर्ता साथ ही मुख्यमंत्री धामी पहुंचे ऋषिकेश, कार्यस्थल का लिया जायजा - Uttarakhand Samachar

ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल गुरुवार को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता ममगईं भी मौजूद रहीं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए, सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए राज्य के लोगों में उत्साह है. इस जनसभा में जो अपार भीड़ आएगी, वह ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा से केवल हरिद्वार, टिहरी और गढ़वाल सीट ही नहीं बल्कि पांचों सीट पर भाजपा जीत का इतिहास रचेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *