कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को एम्स में भर्ती किया गया, स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज
ऋषिकेश:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देर रात तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड में रखा गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रात्रि करीब 9:45 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ आ रही थी। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एम्स के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। इस संबंध में एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की। जिसमे उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है।
एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उनके पुत्र भी एम्स पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की हालत सामान्य होने के बाद वह एम्स से चले गए हैं। सांस लेने में परेशानी के चलते देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सोमवार की सुबह आवश्यक जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रविवार रात्रि करीब 9:45 बजे सांस लेने में दिक्क्त आने पर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की गई। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सही मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई है।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating