पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उड़ीसा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समन्वय बनाने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से उड़ीसा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए। जिसमें मीनाक्षी नटराजन, हरक सिंह रावत और परगट सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया। बता दें कि हरक सिंह पोखरो सफारी मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। पिछले माह ही ईडी ने हरक सिंह रावत के आवास छापा मारा था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ होगी प्रत्याशियों की घोषणा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को एम्स में भर्ती किया गया, स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज