विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया है। संजीव आर्य उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र हैं। पार्टी की ओर से मिली यह नई जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन में उनके बढ़ते कद और नेतृत्व पर जताए गए भरोसे के रूप में देखी जा रही है।
हाल ही में संजीव आर्य ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। उनके इस फैसले के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन में अहम दायित्व सौंपकर स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी उन्हें बड़े संगठनात्मक रोल में देख रही है। राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से संजीव आर्य अब उत्तराखंड के साथ देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्य में भी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने में भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...

Average Rating