उत्तराखंड सरकार ने जनता के लिए शुरू की ‘मेरी योजना’ पुस्तक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय, देहरादून में कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” मेरी योजना मेरा अधिकार अपणि सरकार जनता के द्वार पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक से निश्चित ही प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को एक पटल पर रखना एक अच्छी पहल है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह पुस्तक राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक को प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य, पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी, स्वरोजगार/रोजगारपरक, कौशल विकास/प्रशिक्षणपरक, निवेशपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जहां पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग करेगी, वहीं नीति निर्धारणकर्ताओं, शोधकर्ताओं, पाठकों के लिए रूचिकर एवं सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी उपलब्ध होगी। “मेरी योजना” पुस्तक में राज्य के 55 विभागों एवं सभी विभागों में संचालित 400 से अधिक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई है। सचिव दीपक कुमार ने बताया कि “मेरी योजना’’ पुस्तक की प्रति को ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक के सभी जनप्रतिनिधियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह पुस्तक ई बुक के रूप में उत्तराखण्ड सरकार की वेबसाइट uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव दीपक कुमार उपस्थिति रहे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating