कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 27 फरवरी को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में की जाएगी प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित
देहरादून:- गैरसैंण में बजट सत्र आहूत न करने पर कांग्रेस में सरकार के प्रति खासा रोष है। 27 फरवरी को गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित न करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ‘INDIA’ गठबंधन के साथ गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के किरदाए निभाएंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 27 फरवरी को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित की जाएगी। राज्य आंदोलनकारी और राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों की गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की प्रमुख मांग थी। इसी जनभावना का सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने वहां विधानसभा भवन और अन्य ढांचों का निर्माण करवाया था। गैरसैंण में विधानसभा का सत्र भी आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, जब वहां विधानसभा का भवन नहीं बना था, तब टेंट में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं की अनदेखी करते हुए वहां विधानसभा सत्र आयोजित करने से परहेज कर रही है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत उठाए जाएंगे अन्य मुद्दे करन माहरा ने कहा कि पर्वतीय राज्य की राजधानी में अगर फरवरी और मार्च में विधानसभा सत्र आयोजित नहीं होंगे, तो कब आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक विधानसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भू-कानून, अग्निपथ योजना, जोशीमठ आपदा, केदारनाथ के गर्भगृह में सोने की परत का मामला, UKSSSC भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती पेपर लीक, किसानों से संबंधित मामले और महिलाओं पर बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर प्रश्न उठाए जाएंगे।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating