समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार संग पहुंचे देवप्रयाग, संगम पर किया स्नान
देवप्रयाग;- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। वहां उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्नान व पूजा-अर्चना के बाद रघुनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने को भीड़ उमड़ी रही। अखिलेश ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। वह सोमवार को ऋषिकेश से करीब 35 किमी दूर बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल ताज पहुंचे थे। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यक्रम केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने का था, लेकिन इसमें परिवर्तन करते हुए वह पंच प्रयाग में शामिल देवप्रयाग पहुंच गए। उनके साथ पत्नी सांसद डिंपल यादव व अन्य स्वजन थे।
अखिलेश देवप्रयाग बस अड्डे से अलकनंदा और भागीरथी के संगम स्थल तक पैदल पहुंचे। इस दौरान बाजार में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनका अभिवादन किया, जिसे अखिलेश ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर स्वीकार किया। संगम तट पर स्नान और पूजा-अर्चना के साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से देवप्रयाग की पौराणिक महत्ता के बारे में जाना। इसके बाद अखिलेश परिवार समेत रघुनाथ मंदिर पहुंचे। सपा प्रमुख ने यहां मौजूद शिलालेख देखे और मंदिर की पौराणिकता के बारे में भी जाना। देवप्रयाग में करीब ढाई घंटा बिताने के बाद अखिलेश वापस होटल ताज लौट आए। वापसी में अखिलेश यादव ने स्थानीय नागरिकों से जल्द देवप्रयाग आने का वादा किया। बताया जा रहा कि वह अभी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि वर्ष 1980-81 में गढ़वाल लोकसभा के ऐतिहासिक उपचुनाव में अखिलेश यादव के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव भी देवप्रयाग आए थे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating